ताजा खबर

संजय लीला भंसाली के शो 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' का नया गाना 'तिलस्मी बाहें' कल होगा रिलीज

Photo Source :

Posted On:Tuesday, April 2, 2024

संजय लीला भंसाली के ओटीटी डेब्यू का इंतजार सबको है और अब तो 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' के रिलीज़ डेट भी सबको मालूम पड़ गयी है।शो 1 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा और कल शो का दूसरा गाना 'तिलस्मी बाहें' रिलीज होने जा रहा है।

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया पर यह बात बहुत ख़ास अंदाज़ में शेयर की। उन्होंने एक वीडियो के माध्यम से बताया कि कल फ़रीदा सब के होश उड़ाने आ रही है। साथ में सोनाक्षी ने लिखा, "दिलों की धड़कनें बढ़ने वाली हैं, क्योंकि होश उड़ाने फ़रीदा जो आ रही है। तिलस्मी बाहें गानाकल होगा रिलीज़। "

सोनाक्षी के इस अंदाज को देखकर सभी लोग गाने के लिए काफी उत्सुक हो गए हैं। हीरामंडी का पहला गाना 'सकल बन' भी ऑडियंस को काफीपसंद आया और अब इस नए गाने का इंतजार हो रहा है जो कि कल सबके सामने पेश किया जाएगा।

संजय लीला भंसाली का यह शो 'हीरामंडी' नेटफ्लिक्स के लिए भी काफी बड़ा शो है। अभी हाल ही में एक बहुत बड़े इवेंट के द्वारा शो की रिलीज़ डेटसबके सामने घोषित की गयी।

हीरामंडी: द डायमंड बाज़ार संजय लीला भंसाली द्वारा बनाई गई एक आगामी पीरियड ड्रामा सीरीज़ है। यह श्रृंखला ब्रिटिश राज के खिलाफ भारतीयस्वतंत्रता आंदोलन के दौरान लाहौर के हीरा मंडी के रेड-लाइट जिले में तवायफों के जीवन के बारे में है। सीरीज में आपको मनीषा कोइराला, सोनाक्षीसिन्हा, ऋचा चड्ढा, संजीदा शैख़, अदिति राव हैदरी और शर्मिन सेगल नजर आएंगे। यह सीरीज 1 मई, 2024 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

Check Out The Post:-

रायपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. raipurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.