Posted On:Friday, December 13, 2024
🌕🌞 श्री सर्वेश्वर पञ्चाङ्गम् 🌞 🌕 ------------------------------------------------ 🚩🔱 धर्मो रक्षति रक्षितः🔱 🚩 🌅पंचांग-13.12.2024🌅 युगाब्द - 5125 संवत्सर - कालयुक्त विक्रम संवत् -2081 शाक:-1946 ऋतु- हेमंत__दक्षिणायण मास - मार्गशीर्ष_शुक्ल पक्ष वार _ शुक्रवार तिथि_त्रयोदशी 19:39:31 नक्षत्र भरणी 07:49:09 नक्षत्र कृत्तिका 29:46:55 योग शिव 11:52:57 करण कौलव 09:02:35 करण तैतुल 19:39:31 करण गर 30:17:41 चन्द्र राशि -मेष till 13:18:15 चन्द्र राशि - वृषभ from 13:18 सूर्य राशि - वृश्चिक 🚩🌺 आज विशेष 🌺🚩 ✍️ प्रदोष व्रत 🍁 अग्रिम (आगामी) पर्वोत्सव 🍁 🔅 सत्य पूर्णिमा व्रत . 15 दिसंबर 2024 (रविवार) 🔅 चतुर्थी व्रत . 18 दिसंबर 2024 (बुधवार) 🔅 सफला एकादशी व्रत . 26 दिसंबर 2024 (गुरुवार) 🔅 प्रदोष व्रत . 28 दिसंबर 2024 (शनिवार) 🔅 देव पितृ सोमवती अमावस . 30 दिसंबर 2024 (सोमवार) 🕉️🚩 यतो धर्मस्ततो जयः🚩🕉️ 💐ईश्वर पर विश्वास💐 ऋषिकेश में गंगा जी के किनारे एक संत रहा करते थे। वह जन्मांध थे और उनका नित्य का एक नियम था कि वह शाम के समय ऊपर गगन चुंबी पहाड़ों में भ्रमण करने के लिये निकल जाते और हरी नाम का संकीर्तन करते जाते। एक दिन उनके एक शिष्य ने उनसे पूछा बाबा आप हर रोज इतने ऊंचे ऊंचे पहाड़ों पर भ्रमण हेतु जाते हैं। वहां बहुत गहरी गहरी खाइयां भी हैं। और आपको आंखों से दिखलाई नहीं देता। क्या आपको डर नहीं लगता ? अगर कभी पांव लड़खड़ा गये तो ? बाबा ने कुछ नहीं कहा और शाम के समय शिष्य को साथ ले चले। पहाड़ों के मध्य थे तो बाबा ने शिष्य से कहा जैसे ही कोई गहरी खाई आये तो बताना। दोनों चलते रहे और जैसे ही गहरी खाई आयी शिष्य ने बताया कि बाबा गहरी खाई आ चुकी है। बाबा ने कहा मुझे इसमें धक्का दे दे। अब तो शिष्य इतना सुनते ही सकपका गया। उसने कहा बाबा मैं आपको धक्का कैसे दे सकता हूँ। मैं ऐसा हरगिज नहीं कर सकता। आप तो मेरे गुरुदेव हैं मैं तो किसी अपने शत्रु को भी इस खाई में नहीं धकेल सकता। बाबा ने फिर कहा मैं कहता हूं कि मुझे इस खाई में धक्का दे दो। यह मेरी आज्ञा है और मेरी आज्ञा की अवहेलना करोगे तो नर्क गामी होगे। शिष्य ने कहा बाबा मैं नर्क भोग लूंगा मगर आपको हरगिज इस खाई में नहीं धकेल सकता। तब बाबा ने शिष्य से कहा रे नादान बालक जब तुझ जैसा एक साधारण प्राणी मुझे खाई में नहीं धकेल सकता तो बता मेरा मालिक भला कैसे मुझे खाई में गिरने देगा। उसे तो सिर्फ गिरे हुओं को उबारना आता है गिरे हुओं को उठाना आता है वह कभी भी किसी को गिरने नहीं देता। वह पल पल हमारे साथ है बस हमें विश्वास रखना होगा उस पर। जय जय श्री सीताराम👏 जय जय श्री ठाकुर जी की👏 (जानकारी अच्छी लगे तो अपने इष्ट मित्रों को जन हितार्थ अवश्य प्रेषित करें।) ज्यो.पं.पवन भारद्वाज(मिश्रा) व्याकरणज्योतिषाचार्य पुजारी -श्री राधा गोपाल मंदिर (जयपुर)
रायपुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें, और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
तेजस्वी का बड़ा आरोप: "दबाव में दिल्ली भेजे गए नीतीश, बिहार के जनादेश का अपमान"
बिहार की राजनीति में नया अध्याय: नीतीश कुमार ने दिल्ली में ली शपथ, पटना में ‘निशांत’ को लेकर चर्चा तेज
दिल्ली EV पॉलिसी 2026-30: पेट्रोल-डीजल को अलविदा, इलेक्ट्रिक वाहनों को बड़ा बढ़ावा
मथुरा नाव हादसे पर सोनू सूद की सख्त मांग—‘लाइफ जैकेट हो अनिवार्य, तभी हो यात्रा’
भारतीय संगीत की स्वर-कोकिला आशा भोसले का निधन, सात दशकों की आवाज़ हुई अमर
‘चांद मेरा दिल’ का गाना हुआ पोस्टपोन, आशा भोसले को श्रद्धांजलि में करण जौहर का बड़ा फैसला
OTT पर धमाका करने आ रही ‘उस्ताद भगत सिंह’, पवन कल्याण के दमदार अवतार ने बढ़ाई एक्साइटमेंट
वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ अब मई में होगी रिलीज, फर्स्ट लुक कल होगा जारी
आखिरी सवाल’ का दूसरा टीज़र रिलीज, इतिहास के अनछुए पहलुओं पर उठे बड़े सवाल
सुरों की अमर आवाज़ को अंतिम विदाई: नम आंखों के साथ विदा हुईं आशा भोसले
‘दादी की शादी’ का ऐलान—नीतू कपूर और कपिल शर्मा की फैमिली एंटरटेनर इस दिन देगी हंसी और इमोशन्स का डोज़
“देश का गौरव थीं” — गोविन्द नामदेव ने आशा भोसले को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
इतिहास के पन्नों में 13 नवंबर: बड़े हादसे, कलात्मक सफलताएं और विश्व शांति के प्रयास
Posted On:Thursday, November 13, 2025
ग्रह-नक्षत्रों का प्रभाव: 13 नवंबर 2025 का राशिफल – किन राशियों के लिए विशेष फलदायी?
Aaj ka Panchang: आज 13 नवंबर को क्या रहेगा नक्षत्र, करण और योग, शुभ-अशुभ समय जानने के लिए पढ़ें पंचा...
फैक्ट चेक: खेसारी लाल यादव के घर पर बुलडोजर कार्रवाई का बताकर AI वीडियो हुआ वायरल
Posted On:Wednesday, November 12, 2025
Local
India
World
Business
Entertainment
Horoscope
Reviews
Sports
Lifestyle
Technology
You Should know
Local Bazar
अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. raipurvocalsteam@gmail.com
Copyright © 2021 | All Rights Reserved.
Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.
About Us | Contact Us | Our Team | RSS Feed | Disclaimer